Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली नगर पालिका के वर्तमान बोर्ड सदस्यों की विदाई

देवली नगर पालिका के वर्तमान बोर्ड सदस्यों की विदाई

विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास


Deoli News 28 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में मंगलवार शाम नगर पालिका मंडल की एक अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की खास बात यह रही कि जहां एक ओर शहर के विभिन्न हिस्सों में हुए विकास कार्यों का लोकार्पण और नए कार्यों का शिलान्यास किया गया।

वहीं दूसरी ओर अपना कार्यकाल पूरा कर रहे वर्तमान बोर्ड के सदस्यों को विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन और अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा समेत पार्षद मौजूद रहे। इस दौरान गणेश रोड स्थित गो चिकित्सालय में विभिन्न नवनिर्मित कार्यों का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही आंबापुरा कॉलोनी में सड़क निर्माण, कृष्णा नगर गणेश रोड पर सड़क निर्माण, नेवरबाग बालाजी परिसर में नवनिर्मित हॉल और एजेंसी मोक्ष धाम में विभिन्न विकास कार्यों का जनता को समर्पण किया गया। शहर के सौंदर्यीकरण के तहत छतरी चौराहे से शिव मंदिर तक किए गए जीर्णोद्धार कार्य का भी लोकार्पण हुआ।

वहीं शीतला माता मंदिर में भवन निर्माण, बोयड़ा गणेश परिसर में सुलभ शौचालय और बंगाली कॉलोनी में सामुदायिक भवन निर्माण कार्य प्रमुख रहे। दरअसल वर्तमान नगर पालिका मंडल के जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल अब समाप्त होने जा रहा है, लिहाजा नगर पालिका प्रशासन की ओर से विदाई समारोह का आयोजन हुआ। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने अध्यक्ष समेत सभी पार्षदों को गुलदस्ता भेंट किया।

इस दौरान पार्षद भीमराज जैन, पंकज जैन सर्राफ़, सीता देवी, विनोद पुजारी, लोकेश लक्षकार, रामनिवास मीणा, छाया चौधरी, प्रताप विश्वास और सत्यनारायण सरसड़ी सहित नगर पालिका के कर्मचारी भी उपस्थित थे।

शहीद स्मारक पर दी जाएगी श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d