Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण समिति देवली की ओर से गाडोली गांव से देवली स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर के लिए पहली बार निकाली गई पदयात्रा रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ देवली पहुंची।
सांवरिया सेठ मंदिर समिति सचिव केपी सिंह नरूका ने बताया कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु “जय श्री सांवलिया सेठ” के जयकारे लगाते हुए पदयात्रा में शामिल हुए तथा मंदिर पहुंचकर श्री सांवलिया सेठ जी को प्रथम ध्वज अर्पित किया। देवली पहुंचने पर श्री सांवलिया सेठ मंदिर निर्माण समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान अमरवासी ऊंचा एवं जहाजपुर चुंगी नाका पर भी समिति एवं श्रद्धालुओं की ओर से पदयात्रियों का स्वागत किया गया। नरूका ने बताया कि गाडोली से देवली के लिए पहली बार आयोजित यह पदयात्रा भगवान श्री सांवलिया सेठ के प्रति श्रद्धालुओं की गहरी आस्था एवं भक्ति का प्रतीक है। सभी श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

बनास नदी से जल भरकर शिव मंदिर पहुंची कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा कोटा रोड
देवली। श्रावण माह के पावन अवसर पर हनुमान नगर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की ओर से बनास नदी से पवित्र जल भरकर कोटा रोड स्थित शिव मंदिर के लिए कांवड़ यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एवं कांवड़िए शामिल हुए। हनुमान नगर निवासी सीताराम राठौर ने बताया कि गेरुए वस्त्रों में कांवड़िए हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे लगाते हुए मंदिर पहुंचे। मार्ग में जगह-जगह सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कांवड़ियों का स्वागत किया। कोटा रोड पर सांवरिया सेठ मंदिर समिति अध्यक्ष रामसिंह ने पुष्पवर्षा के साथ कांवड़ियों के लिए अल्पाहार एवं शीतल जल की व्यवस्था की।
शिव मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया तथा विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती में भाग लिया। आयोजकों के अनुसार क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं अच्छी वर्षा की कामना से आयोजित यात्रा के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें हनुमान नगर के बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।



