Deoli News 9 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मध्य राजस्थान माहेश्वरी प्रादेशिक सभा के चुनाव अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन पुष्कर में संपन्न हुए।
चुनाव में देवली के निवर्तमान जिला अध्यक्ष सत्यनारायण माहेश्वरी को निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर टोंक जिला माहेश्वरी समाज में ख़ुशी है। देवली में समाज के लोगों ने उनके घर पर पहुंचकर माला, दुपट्टा एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि सत्यनारायण माहेश्वरी का निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुना जाना देवली एवं टोंक जिला माहेश्वरी समाज के लिए गौरव की बात है।



