वारदात के बाद मौज मस्ती के लिए हैदराबाद गया था आरोपी
Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने मेन रोड पर तरबूज विक्रेता के गल्ले से नकदी और मोबाइल चोरी करने वाले शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शुभम उर्फ सेंटी पुत्र मुकेश उर्फ कन्नू जाति तेली निवासी गुरुद्वारे के पीछे तेली मोहल्ला थाना देवली है।
पुलिस के अनुसार गत 26 जून को संजय कीर निवासी कीर मोहल्ला देवली ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह मेन रोड पर तरबूज के ढेर के पास गल्ले में एक लाख रुपए और अपना मोबाइल रखकर सो रहा था, लेकिन रात में कोई अज्ञात व्यक्ति पीछे की दीवार फांदकर रुपए और मोबाइल चोरी कर ले गया। पुलिस अधीक्षक टोंक विकास सागवान के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया।
जिसमें थाना प्रभारी देवली दौलतराम गुर्जर, हेडकांस्टेबल इमरान, राजपाल, करतार, रामप्रकाश और राजेंद्र कांस्टेबल शामिल थे। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी संसाधनों की सहायता से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए और संदिग्ध की पहचान की।
नशे का आदि था, फिर चला गया है हैदराबाद
आरोपी शुभम उर्फ सेंटी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक और गांजा का नशा करता है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात करता है। वह वारदात के बाद हैदराबाद गया और वहां होटलों में मौज-मस्ती और नशे में पैसे खर्च किए। वही फिर मजदूरी करने लग गया।

नकदी और एंड्राइड मोबाइल बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन वन प्लस कंपनी का नोर्ड 2T और 7 हजार रुपए बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ देवली, केकड़ी, हिण्डोली और बूंदी थाना क्षेत्रों में करीब एक दर्जन चोरी के प्रकरण विचाराधीन हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है और आरोपी को न्यायालय में पेश करेगी। इस मामले में पुलिसकर्मी राजपाल और करतार की भूमिका उल्लेखनीय रही।



