नशा बन रहा है अपराध का मुख्य द्वार
Deoli News 9 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने हाल ही में 2 माह से फरार शातिर मोटरसाइकिल चोर शाहरूख उर्फ बाउजी पुत्र नूर मोहम्मद लुहार मुसलमान निवासी बस स्टैंड के पास करवर, थाना करवर जिला बूंदी को गिरफ्तार किया है।
जिसने देवली की पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति की बाइक चुराई थी। थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ टोंक, कोटा, बूंदी और सवाईमाधोपुर के विभिन्न थानों में चोरी, आर्म्स एक्ट, जुआ, एनडीपीएस एक्ट और नकबजनी के करीब 16 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार गत 22 अप्रैल 2025 को देवली के पटेल नगर निवासी हरिसिंह मीणा पुत्र जगदेव सिंह मीणा ने देवली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
इसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल वारदात से पहले अपने घर के बाहर पटेल नगर में खड़ी की थी, लेकिन रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मोटरसाइकिल चोरी कर ली। वही सीसीटीवी में एक चोर यह वारदात करते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह स्मैक के नशे का आदि है और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात करता है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस मामले में पुलिस टीम के सुरेश कुमार हैडकांस्टेबल, मोहम्मद इस्माईल कांस्टेबल, राजाराम और बलराम कांस्टेबल शामिल थे। उधर, देवली पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर चोरी के आरोपी शुभम उर्फ सेंटी तेली को जेल भेज दिया है। अब तक आए अधिकतर चोरी के बाद आरोपी नशे के आदि बताए गए हैं। लिहाजा नशा ही अपराध में घुसने का मुख्य द्वार साबित हो रहा है। जहां नवयुवक अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी की वारदातें करने लगते हैं।



