Sunday, October 4, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली ब्लॉक में साक्षरता परीक्षा, करीब 9 हजार लर्नर्स ने लिया भाग

देवली ब्लॉक में साक्षरता परीक्षा, करीब 9 हजार लर्नर्स ने लिया भाग


Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) साक्षरता को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को देवली ब्लॉक में साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के करीब 9 हजार लर्नर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर महिला एवं पुरुष परीक्षार्थियों में खासा उत्साह नजर आया। ब्लॉक कोऑर्डिनेटर धर्मराज नागर ने बताया कि आज के समय में प्रत्येक व्यक्ति का साक्षर होना जरूरी है। साक्षरता केवल पढ़ने-लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे व्यक्ति दैनिक जीवन के निर्णय स्वयं लेने, सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ उठाने, बैंकिंग व डिजिटल सेवाओं को समझने तथा अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि देवली ब्लॉक का कोई भी व्यक्ति साक्षरता से वंचित नहीं रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here