Deoli News 4 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुंशीपुरा में संपर्क सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
क्षेत्रवासियों के मान-सम्मान का ध्यान रखते हुए लगातार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहाजपुर के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ विकास कार्य निरंतर जारी हैं। संपर्क सड़क के निर्माण से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा तथा क्षेत्र के विकास और सुविधाओं को गति मिलेगी। भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी ने बताया कि विधायक ने देवनारायण से पुरानी नाथून, एनएच-148डी से बेई, ग्राम अमरवासी के बैरवा मोहल्ले में छायागृह निर्माण, ग्राम पोलिया व मुंशीपुरा में संपर्क सड़क तथा ग्राम धुंवाला में चारभुजा नाथ मंदिर के पास छायागृह निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया। इसके बाद ग्राम पारोली में अटल पथ का शिलान्यास किया। विधायक ने कोटड़ी एवं पारोली मंडल के कार्यकर्ता सम्मेलनों में भी शिरकत की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान गाडोली एसटी मोर्चा अध्यक्ष रमेश मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष ब्रजराज खींची, मंडल अध्यक्ष महेंद्र तिवारी, पूर्व सरपंच जयसिंह मीणा, ओबीसी मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सैनी, रामकुमार बाबा, मोहित मीणा, हरिसिंह मीणा सहित कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।



