Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली की नई कृषि उपज मंडी में तेज गर्मी और जल संकट के बीच व्यापारी बृजमोहन पदम कुमार जैन ने लोगों की सुविधा के लिए एक नया हैंडपंप लगवाया है।
इस सुविधा का लाभ मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों और पल्लेदारों को मिलेगा, जिससे पेयजल की पुरानी किल्लत दूर होगी। अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने इस सेवा कार्य की सराहना की। यहां एडिशनल सेक्रेटरी ज्ञान प्रकाश, ऋषभ जैन, बंटी जैन, मंत्री उत्तम जैन और कोषाध्यक्ष अशोक जैन सहित कई लोग मौजूद रहे। पल्लेदार अध्यक्ष ने पानी की सुविधा पर खुशी जताते हुए मंडी में सुलभ कॉम्प्लेक्स और शेड की कमी जैसी अन्य समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया।



