Friday, May 15, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpनवसृजित पंचायत में पहली बार पहुंचा प्रशासन, विधायक ने सुनी समस्याएं

नवसृजित पंचायत में पहली बार पहुंचा प्रशासन, विधायक ने सुनी समस्याएं


Deoli News 15 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव, ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के लिए चलाया जा रहा ग्राम रथ शुक्रवार को देवली उपखंड की नवसृजित पंचायत नयागांव व राजमहल ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचा।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि ग्राम रथ को केवल वाहन नहीं समझे। यह आपके द्वार पर सरकारी योजनाओं को लेकर आया विकास का दूत हैं। पहले ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब सरकार ख़ुद गांवों में पहुंच रही हैं। केंद्र व राज्य सरकार आमजन, अन्नदाता, किसान, युवा, मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग को राहत देने के लिए कई योजनाएं चला रहीं हैं।

इस दौरान ग्रामीणों ने नयागांव में सड़क रास्तें के अवरुद्ध होने, स्कूल में पानी भरने सहित अन्य समस्याओं का समाधान करवाने, गांव में बीसलपुर पेयजल परियोजना का पानी नहीं आने तथा राजमहल में बीसलपुर का पानी नहीं आने, सड़क, बिज़ली, अतिक्रमण हटवाने सहित अन्य समस्याएं रखीं।

यहां देवली एसडीओं रूबी अंसार, तहसीलदार मेघा गुप्ता, बनवारी लाल जाट, ऋतुराज गुर्जर, देवली देहात अध्यक्ष विनोद कुमार माहुर, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण जाट सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी, ग्रामींण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d