Friday, June 5, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में गुरुवार रात फिर तूफानी हवाओं का कहर बरपा

देवली में गुरुवार रात फिर तूफानी हवाओं का कहर बरपा


Deoli News 5 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गुरुवार रात एक बार फिर तूफानी हवाओं ने अपना असर दिखाया, जिससे शहर के कई हिस्सों में नुकसान हुआ। तेज हवाओं के चलते जगह-जगह पेड़ों की टहनियां टूट गईं और घरों की छतों पर रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

मौसम की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कुछ देर के लिए बिजली आपूर्ति बाधित की गई, जिसे बाद में मौसम सामान्य होने पर बहाल कर दिया गया। अन्य दिनों की तुलना में इस बार बिजली आपूर्ति की स्थिति काफी बेहतर रही। शहर के दशहरा मैदान के पास एक पेड़ विद्युत एलटी लाइन पर गिर गया, जिसके चलते संबंधित फीडर को बंद करके तुरंत मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। हालांकि गुरुवार रात हुई हवाओं की गति पिछले दिनों आए तूफान के मुकाबले कम थी, लेकिन साथ हुई बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। उपखंड अधिकारी कार्यालय परिसर में भी जलभराव हुआ।

पिछले तीन दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसमें एक ही दिन के भीतर तेज धूप, बारिश और तूफानी हवाओं का दौर जारी है। बारिश और तेज आंधी के कारण शुक्रवार सुबह तक मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन जैसे ही सुबह धूप खिली, उमस ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह आए भीषण तूफान ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई थी। उस दौरान गौरव पथ पर लगा मेला पूरी तरह ध्वस्त हो गया था।

जिससे दुकानदार अपना सामान समेटकर जाने को मजबूर हुए थे। उस तूफान से विद्युत निगम को भी लाखों रुपए का बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d