Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में गैस आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस

देवली में गैस आपूर्ति सामान्य, उपभोक्ताओं ने ली राहत की सांस


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले कुछ दिनों से मिडिल ईस्ट युद्ध की आशंकाओं और अफवाहों के चलते गैस आपूर्ति को लेकर मची अफरा-तफरी अब थमने लगी है। गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है कि अब सभी को घर बैठे नियमानुसार डिलीवरी दी जा रही है।

मोहन गैस एजेंसी संचालक पंकज शर्मा और नीरज शर्मा ने बताया कि अफवाहों के चलते गत 11 से 14 मार्च के बीच उपभोक्ताओं में भारी पैनिक देखा गया। जिसके चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण उपभोक्ता एजेंसी पर लाइन लगाकर खड़े हो गए थे। प्रबंधन द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद कि गैस की कोई किल्लत नहीं है, घबराए हुए उपभोक्ताओं ने सामान्य दिनों के मुकाबले तीन से चार गुना अधिक बुकिंग करा दी। इसी भारी दबाव के कारण सप्लाई चेन पर असर पड़ा और एजेंसी को उपलब्धता के अनुसार सिलेंडर वितरित करने पड़े। हालांकि रविवार से स्थिति सामान्य होने लगी है।

एजेंसी पर उमड़ने वाली भीड़ में बड़ी कमी आई है। उपभोक्ताओं को अब समझ आ गया है कि स्टॉक पर्याप्त है और घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। गैस एजेंसी संचालकों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी उपभोक्ता को परेशान होने की जरूरत नहीं है। नियम के अनुसार एक कनेक्शन पर 25 दिन के अंतराल के बाद ही दोबारा रिफिल की डिलीवरी दी जाएगी। यदि किसी परिवार को अतिरिक्त गैस की आवश्यकता है, तो वे अपने घर के दूसरे वैध कनेक्शन से बुकिंग करा सकते हैं। वर्तमान में सप्लाई सुचारू है और सभी बुकिंग्स को समय पर पूरा किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d