Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministration'विकसित राजस्थान' के लिए दौड़, स्वयंसेवकों ने जानी पुलिस प्रणाली

‘विकसित राजस्थान’ के लिए दौड़, स्वयंसेवकों ने जानी पुलिस प्रणाली


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान दिवस को लेकर शहर में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। रविवार को जहाजपुर चुंगी नाका से शुरू हुई इस दौड़ में उपखंड स्तरीय अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। मुख्य बाजार और बस स्टैंड होते हुए यह दौड़ नगर पालिका परिसर पहुंची, जहां प्रदेश की प्रगति का संदेश दिया।

पुलिस की कार्य प्रणाली जानी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन भी ‘रन फॉर विकसित राजस्थान’ रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य वसुधा शर्मा और कार्यक्रम अधिकारी रिंकू पंचोली के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने नगर पालिका पहुंचकर फल वितरण में सहयोग किया। रैली पुलिस थाना देवली पहुंची, जहां थानाधिकारी दौलत राम गुर्जर ने ‘आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय’ के पुलिस ध्येय वाक्य के बारे में बताया।

थाने में सहायक उप निरीक्षक जावेद ने ‘संचार साथी’ ऐप के माध्यम से साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी। कांस्टेबल करतार सिंह जाट ने ‘राजकॉप सिटीजन’ ऐप और मोबाइल गुम होने पर ‘सीईआईआर’ पोर्टल पर कार्रवाई की प्रक्रिया समझाई। इस दौरान बलबीर सिंह मीणा, राजेश जैन, बील कंवर धूमस और कमलेश वर्मा सहित शिक्षक उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d