Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आर्यिका विभाश्री माताजी ससंघ (12 पिच्छी) का मंगल प्रवेश 16 मार्च को देवली में होगा।
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पटेल नगर के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि माताजी का संघ प्रातः 7:30 बजे जहाजपुर रोड चुंगी नाका स्थित महेश नर्सिंग होम से शहर में प्रवेश करेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ माताजी की अगवानी करेंगे और संघ को महावीर मंदिर एवं धर्मशाला ट्रस्ट परिसर लेकर आएंगे। मंदिर परिसर में आने के बाद श्रद्धालुओं को आर्यिका के मंगल प्रवचन सुनने का अवसर मिलेगा। प्रवचन के बाद जैन समाज द्वारा आर्यिका संघ की आहार-चर्या की जाएगी।



