Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में दीक्षार्थी की निकली भव्य वैराग्य यात्रा

देवली में दीक्षार्थी की निकली भव्य वैराग्य यात्रा


Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में चल रहे स्मृति परिवर्तन वर्षा योग के तहत मुनि प्रणीत सागर महाराज संघ के सानिध्य में गत दिनों सुमन दीदी की वैराग्य यात्रा निकाली गई।

मीडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया कि यह वैराग्य यात्रा चंद्रप्रभु मंदिर से शुरू होकर महावीर जिनालय, शांतिनाथ जिलालय से पार्श्वनाथ धर्मशाला पहुंची। यहां पर यात्रा धर्मसभा में परिवर्तित हुई। आयोजन स्थल पर चातुर्मास कमेठी एवं अग्रवाल जैन समाज के आयोजन में दीक्षार्थी की गोद भराई की गई एवं उनके वैराग्य के प्रवचन हुए। इससे पूर्व दीक्षार्थी ने महाराज से आशीर्वाद लिया एवं 23 नवम्बर को सवाईमाधोपुर में आर्यिका विशुद्धमती माताजी के सान्निध्य में होने वाली जैनेश्वरी दीक्षा के लिए समाज को निमंत्रण दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d