“ग्रामीण सेवा शिविर की सार्थकता”
Deoli News 20 (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार द्वारा आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के तहत शुक्रवार को जूनिया ग्राम पंचायत में एक व्यक्ति का नाम शुद्धिकरण किया गया।
उपखंड अधिकारी कार्यालय से आशीष शर्मा ने बताया कि शिविर में कैलाश पुत्र नंदा लोधा ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से बताया कि उसका नाम राजेश पुत्र नंदा कुम्हार है, लेकिन वर्षों से कैलाश पुत्र नंदा लोधा दर्ज है, जिससे उसे परेशानी का सामना करना पड़ता है। उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से दस्तावेजों की जांच करवा कर मौके पर ही कैलाश पुत्र नंदा लोधा का नाम शुद्धिकरण कर राजेश पुत्र नंदा कुम्हार दर्ज करवा दिया। राजेश ने राज्य सरकार सहित अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान मौके पर मौजूद विधायक राजेंद्र गुर्जर भी थे।

एसडीएम साहब फंस गए जाल में, 80 हजार की रिश्वत में यूं दबोच गए


