Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskघट स्थापना का शुभ मुहूर्त : 10 दिन होंगे शारदीय नवरात्र

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त : 10 दिन होंगे शारदीय नवरात्र


Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शारदीय नवरात्र का शुभारम्भ 22 सितंबर सोमवार को हो रहा है। घट स्थापना के लिए देवी परिवार एवं तिथि तत्व में प्रातः काल प्रतिपदा तिथि एवं द्वि-स्वभाव लग्न में घट स्थापना करना सर्वश्रेष्ठ बताया गया है।

इस वर्ष नवरात्रि सोमवार से शुरू हो रहे हैं, लिहाजा इसका वाहन हाथी होगा, जो सुख-समृद्धि का प्रतीक है और अच्छे समय का संकेत देता है।

घट स्थापना के लिए यह है शुभ समय

मनु ज्योतिष एव वास्तु शोध संस्थान टोंक के निदेशक बाबूलाल शास्त्री ने बताया कि चौघड़िया अनुसार अमृत का चौघड़िया सुबह 6:19 बजे से सुबह 7:49 बजे तक, शुभ का चौघड़िया सुबह 9:19 से 10:49 बजे तक और अभिजित मुहूर्त दिन में 11:55 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक है। इसके अलावा, चौघड़िया अनुसार चर का दोपहर 1:49 से 3:19 तक, लाभ का दोपहर 3:19 से 4:49 तक और अमृत का सायंकाल 6:19 बजे तक शुभ है।

यह है नवरात्र की महत्वपूर्ण तिथियाँ

नवरात्रि 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 10 दिन के होंगे। तृतीय तिथि का नवरात्रि 24 बुधवार को सम्पूर्ण दिन रात्रि को होगा और 25 गुरुवार को तृतीय तिथि सुबह 7:06 तक रहेगी। वहीं 30 सितंबर मंगलवार को अष्टमी रात्रि 18:06 बजे तक है, उपरांत नवमी है। नवमी पूजन वाले एक अक्टूबर बुधवार को सांयकाल 7:01 बजे तक पुजेंगे।

विजय दशमी पर्व 2 को

आगामी 2 अक्टूबर गुरुवार को दशमी तिथि सायं 7:17 बजे तक है, इसी दिन विजय दशमी पर्व दशहरा मनाया जाएगा। इसमें सुबह सूर्योदय से 7:52 तक शुभ का चरका 10:48 से 12:16 तक लाभ अमृत का दोपहर 3:16 तक शुभ का सांयकाल 4:40 से 6:08 तक शुभ का चौघड़िया है।

दोषी लोगों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई हो, बवाल पर बोले पूर्व विधायक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d