Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्कूल में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई, कॉलेज में विधिक जानकारी दी

स्कूल में पुस्तक प्रदर्शनी लगाई, कॉलेज में विधिक जानकारी दी


Deoli News 20 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में 6 से 20 सितंबर तक हिन्दी पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्राथमिक स्तर पर कविता, कहानी कथन एवं सुलेख लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक स्तर पर कहानी कथन प्रतियोगिता, कविता पाठ एवं प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। संयोजक एवं निर्णायक सौभागमल बैरवा, कमलेश वैष्णव एवं सुमन थे। हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत विद्यालय पुस्तकालय में पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं से संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। छात्रों को प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकारों की रचनाओं से अवगत कराया गया। इसमें पुस्तकालय अध्यक्ष विजय सिंह का विशेष योगदान रहा। समापन पर प्राचार्य नवरतन मित्तल ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान मुख्य अध्यापक डीआर मीणा और स्नातकोत्तर शिक्षिका दीप्ति गुप्ता भी मौजूद थे।

छात्राओं को मिली विधिक जानकारी

राजकीय महाविद्यालय देवली में महिला प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में चल रहे आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के 15वें दिन देवली थाने की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला कांस्टेबल रजिया बानो और गायत्री चौधरी ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकें सिखाईं। इस दौरान छात्राओं ने सिखाई गई तकनीकों का प्रदर्शन भी किया। यहां राजस्थान सरकार महिला अधिकारिता विभाग की अधिवक्ता रश्मि वर्मा ने सेक्सुअल हैरिसमेंट एवं मानवाधिकार के संबंध में छात्राओं को विधिक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न न केवल व्यक्तिगत गरिमा और स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि यह मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है।

द्वितीय बैच के लिए आवेदन शुरू

यहां आत्मरक्षा प्रशिक्षण का प्रथम बैच समाप्त होने जा रहा है। द्वितीय बैच के लिए राजकीय महाविद्यालय, निजी महाविद्यालय, घरेलू महिलाएं और कामकाजी महिलाएं सभी आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए महाविद्यालय में संयोजक सहायक आचार्य डॉ. ज्योति गुप्ता और डॉ. वंदना यादव से संपर्क किया जा सकता है। यह प्रशिक्षण पूर्णतया निःशुल्क है और प्रशिक्षण में 80% उपस्थिति होने पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d