Friday, August 7, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदेवली में दो मामलों में तीन नाबालिग लापता

देवली में दो मामलों में तीन नाबालिग लापता

परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने दर्ज किए प्रकरण


Deoli News 7 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में तीन नाबालिगों के लापता होने का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में परिजनों की रिपोर्ट पर देवली थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहले मामले में एजेंसी एरिया निवासी एक महिला ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 5 अगस्त की सुबह करीब 8.30 बजे अपने भाई के साथ घर से एक कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन इसके बाद वापस घर नहीं लौटी। परिजनों ने रिश्तेदारों सहित संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन किशोरी का कोई पता नहीं चला। रिपोर्ट में परिजन ने यह भी आशंका जताई कि कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने स्कूल के बाहर आकर किशोरी को धमकी दी थी और उसे अपने साथ नाईखेड़ा ले जाने की बात कही थी। रिपोर्ट में बताया कि उक्त महिला और उसके ससुराल के बीच दहेज का मामला चल रहा है। वहीं महिला मजदूरी कर जीवन यापन करती है। पुलिस ने गत 5 अगस्त को रिपोर्ट दर्ज कर प्रकरण की जांच सहायक उप निरीक्षक को सौंपी है। जबकि दूसरे मामले में पीर बाबा क्षेत्र निवासी एक महिला ने रिपोर्ट दी कि उसका 15 वर्षीय बेटा और उसकी बहिन की करीब 8-9 वर्षीय नाबालिग बालिका 5 मई को सुबह घर से निकले थे।

दोनों कुछ घंटे बाद वापस आए, लेकिन उसी दिन करीब 11 बजे फिर घर से निकल गए और इसके बाद वापस नहीं लौटे। परिजनों ने देवली तथा रिश्तेदारी में काफी तलाश और पूछताछ की, लेकिन दोनों का पता नहीं चला। रिपोर्ट में नाबालिगों को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने अथवा किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई गई है। जांच सहायक उप निरीक्षक सीताराम को सौंपी है। दोनों मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर नाबालिगों की तलाश एवं घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here