Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को

देवली में नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प रविवार को


Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली के दशहरा मैदान के पास स्थित विशाल आई हॉस्पिटल में 24 अगस्त को नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कैम्प लगेगा।

कैम्प विशाल आई केयर ट्रस्ट व जिला अंधता निवारण समिति टोंक के तत्वाधान में लगेगा। इस दौरान लैंस प्रत्यारोपण आपरेशन (बिना टाँके वाला) होगा। कैम्प सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा। इस अवधि में रोगी परामर्श ले सकेंगे। कैम्प में उपचार के लिए आने वाले रोगियों को अपना पहचान पत्र, राशन कार्ड व मोबाइल नं साथ लाने होंगे। जबकि रोगियों के परिजनों को स्वयं के भोजन व रहने की व्यवस्था अपने स्तर पर करनी होगी। बता दें कि देवली के विशाल आई हॉस्पिटल में राजस्थान सरकार के कर्मचारी व पेंशनर्स के लिए कैशलेस उपचार की सुविधा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d