Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk"मोती सागर बांध की फिर चली पड़ी चादर"

“मोती सागर बांध की फिर चली पड़ी चादर”


Deoli News 22 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र में लगातार दो दिन से बारिश का दौर जारी है, जिसके चलते मोती सागर बांध में पानी की आवक फिर से बढ़ गई है। शुक्रवार को बांध की 17 फीट की भराव क्षमता के साथ 13 बुर्ज से आधा फीट चादर चलने लगी।

यह बांध धुआं कला में लघु सिंचाई परियोजना का हिस्सा है और इसकी भराव क्षमता 17 फीट है। बांध से एक दर्जन गांव की करीब 3 हजार हेक्टेयर जमीन सिंचित होती है। यह देवली-दुनी नगरफोर्ट तहसील का सबसे बड़ा लघु सिंचाई परियोजना है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने बांध के झरने पर नहाने व मौज मस्ती पर रोक लगा दी है और पुलिस बल तैनात है। प्रशासन की रोक के कारण सैलानियों को निराश लौटना पड़ रहा है। गत 18 जुलाई को पहली बार चादर चली थी, जो लगातार चलती आ रही थी, लेकिन बीच में पानी का दौर कम होने से चादर नाममात्र की चल रही थी। शुक्रवार की रात तेज बारिश से चादर फिर से चल पड़ी।

31 अगस्त को दूनी से इंद्रगढ़ डाक निशान यात्रा जाएगी

दूनी में 31 अगस्त को इंद्रगढ़ डाक निशान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित हुई। बैठक में यात्रा के आयोजन और व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। डाक निशान यात्रा 31 अगस्त को सुबह 7 बजे दूणजा माता के मंदिर से प्रस्थान करेगी। यह यात्रा घाड, बालूंदा, नैनवा, बंबूली, बामन गांव और करवर होते हुए माताजी पहुंचेगी। बैठक में सत्यनारायण साहू, मेघराज बराला, हेमराज बराला, अजय मेहरा, सत्यनारायण जागिड, सत्यनारायण सोनी, ओम प्रकाश साहू, कालू शर्मा, ताराचंद साहू, मुकेश गुगलिया, राजेंद्र सैनी, प्रकाश जाट और महेश नामा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d