Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessदेवली में फास्ट टेक ट्रेनिंग बुधवार को होगी, फूड सेफ्टी प्रशिक्षण देंगे

देवली में फास्ट टेक ट्रेनिंग बुधवार को होगी, फूड सेफ्टी प्रशिक्षण देंगे


Deoli News 18 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) फास्ट टेक ट्रेनिंग की शुरुआत देवली में 19 मार्च को होगी। यह प्रशिक्षण खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण जयपुर के आयुक्त और अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त ए गुइटे और पंकज ओझा के निर्देशन में होगा।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी मदन लाल गुर्जर ने बताया इस प्रशिक्षण में खाद्य व्यापार से जुड़े सभी व्यापारी, किराना दुकानदार, होटल और रेस्टोरेंट के मालिक, ऑयल मिल्स और आटा मिल के मालिक और अन्य निर्माता और फुटकर व्यापारी भाग ले सकते हैं। प्रशिक्षण 19 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर एम बजे तक अग्रवाल धर्मशाला देवली में होगा। इस प्रशिक्षण का आयोजन नई दिल्ली से अधिकृत एजेंसी इंद्रप्रस्थ के प्रतिनिधियों द्वारा किया जा रहा है। इसमें फूड सेफ्टी से संबंधित प्रशिक्षण दिया किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने वाले व्यापारियों को अपना फ़ूड लाइसेंस और आधार कार्ड साथ लेकर आना होगा, ताकि रजिस्ट्रेशन फॉर्म में अंकित किया जा सके।

इस दौरान व्यापार महासंघ से जुड़े राजीव भारद्वाज, पंकज जैन, सुनील सिंहल, मुकेश गर्ग और खाद्य सुरक्षा अधिकारी व्यापारियों के पास पहुंचे और उन्हें जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d