Deoli News 9 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरोग्य भारती देवली की ओर से शहर में नियमित निःशुल्क योग एवं प्राणायाम शिविर का आयोजन 10 जून से किया जा रहा है।
योग प्रशिक्षक नवल किशोर पारीक के मार्गदर्शन में यह शिविर 10 से 20 जून तक संचालित होगा। शिविर का आयोजन प्रतिदिन सुबह 5:30 से 6:30 बजे तक महावीर उद्यान (काला हत्था) में किया जाएगा। विभाग संयोजक डॉ. पीएल जांगिड़ ने सभी क्षेत्रवासियों से इसमें उपस्थित होकर इस योग शिविर को सफल बनाने की बात कही है। प्रतिभागियों को अपने साथ योग मैट, चादर और पानी की बोतल साथ लाने को कहा गया है।



