Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदेवली में भी एयर क्वालिटी वेरी पुअर रही

देवली में भी एयर क्वालिटी वेरी पुअर रही


Deoli News 21 नवम्बर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दिल्ली, हरियाणा के बाद राजस्थान में भी प्रदूषण के कारण हवा का स्तर प्रभावित करने लगा है। ये हालात अब इसलिए सोचने पर मजबूर कर रहे है कि जयपुर से 165 किमी दूर देवली शहर में भी एयर क्वालिटी गिर रही है।

गुरुवार को शहर की एयर क्वॉलिटी 308 मापी गई, जो कि सबसे खराब एयर क्वालिटी से 92 पॉइंट नीचे है और इसे खराब हालात की शुरुआत कह सकते है। उल्लेखनीय है दिल्ली में अक्यूआई 400 पॉइंट पर है, जो सबसे प्रदूषित है। उक्त प्रदूषण को वायु कणों के स्तर पर मापा जाता है। प्रदूषण के लिए एजीआई, पीएम 2.5, पीएम 10, एनो.2, एसओ. 2 और सीओ जैसे तत्व हानिकारक है। इन्ही की उपस्थिति से वायु प्रदूषण बढ़ता है। स्वास्थ्य के लिहाज से 0-50 तक की एयर क्वालिटी अच्छी मानी जाती है। जबकि 400 से ऊपर की एक्यूआई यानि एयर क्वालिटी सबसे खराब व स्वास्थ्य के लिए बदतर मानी जाती है। देवली शहर में गुरुवार को एयर क्वालिटी के 308 पॉइंट तक पहुँचने का मतलब है कि आने वाले दिनों में ये हालात और बिगड़ सकते है। खासकर ये 308 की एक्यूआई दमा, श्वास रोगों, ह्रदय रोगियों के लिए खतरे के संकेत है।

नगर पालिका प्रशासन को चाहिए कि इस स्थिति पर ध्यान दे और कचरे को जलाने की घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए अन्यथा सर्दी में फोग के कारण एयर क्वालिटी ओर बढ़ सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d