Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationकोमल ने राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में प्रथम स्थान प्राप्त किया

कोमल ने राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में प्रथम स्थान प्राप्त किया


Deoli News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर राजस्थान द्वारा आयोजित 57 वी राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी विज्ञान मेला 2024-25 का आयोजन गत 18 से 21 नवंबर तक पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडल भीलवाड़ा में हुआ।

इसमें टोंक जिले से राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में छात्रा कोमल मीणा पुत्री राजूलाल मीणा कक्षा 12 विज्ञान संकाय (गणित) ने भाग लेकर सेमिनार प्रतियोगिता (सीनियर वर्ग) में राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। मार्गदर्शक शिक्षक मुकेश एवं जिला प्रभारी अतुल भारद्वाज ने बताया कि कोमल मीणा ने सतत भविष्य और स्वास्थ्य के लिए मोटा अनाज विषय पर सेमिनार में अपनी प्रभावी प्रस्तुति पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी गई। राज्य स्तर पर प्रथम आने पर छात्रा को श्वेता फ़गेड़िया (आरएएस) निदेशक राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उदयपुर, अरुणा गारू मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भीलवाड़ा, संयोजक विनीत कुमार शर्मा एवं अतिथियों ने समापन समारोह में प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि कोमल ने दूनी विद्यालय के साथ दूनी व जिले का नाम रोशन किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d