Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में युवाओं ने संवारी मस्जिद, रमजान की रौनक

देवली में युवाओं ने संवारी मस्जिद, रमजान की रौनक


Deoli News 21 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही में शुरू हुए रमजान के पाक महीने के तीसरे रोजे पर देवली के युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।

देवली जोन 11 जामियात ओलेमा हिंद के सदर अख्तर उल्ला खां, हाफिज बरकतुल्लाह और मस्जिद सदर सलीम पठान ने बताया कि युवाओं में इबादत को लेकर उत्साह है। एजेंसी क्षेत्र और मुस्लिम युवा समिति के नौजवानों ने हौसला दिखाते हुए मस्जिदों और मोहल्लों को विशेष रूप से सजाया है। इन युवाओं द्वारा रात में इबादत के साथ-साथ शहरी का भी माकूल इंतजाम किया जा रहा है। इसी तरह शनिवार शाम नौजवान कमेटी की ओर से एजेंसी मस्जिद देवली में सामूहिक इफ्तार का प्रबंध रखा गया है। रमजान के महीने को लेकर कई मुस्लिम बस्तियों में लाइटिंग से सजावट की गई है। वही स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d