Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) संत शिरोमणि 108 आचार्य विद्यासागर को रविवार दोपहर एक बजे देवली में सर्व समाज की ओर से विनयांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम के अनुसार श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर एवं धर्मशाला में रविवार दोपहर एक बजे विनांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें आचार्य गुरुवर विद्यासागर को विनयांजलि अर्पित की जाएगी। उल्लेखनीय है कि आचार्य विद्यासागर की गत 18 फरवरी को समतापूर्वक सल्लेखना समाधि श्रीचंद्रगिरि तीर्थ डोंगरगढ़ में हुई थी। इसे लेकर सर्व समाज की ओर से देश भर में विनयांजलि सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस सभा में सर्व समाज के गणमान्य लोग विनय अंजलि अर्पित करेंगे।


