Desk news 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सीएम भजन लाल शर्मा मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन ईआरसीपी आभार यात्रा पर है। ईआरसीपी आभार यात्रा के तहत मुख्यमंत्री 25 फरवरी को निवाई आएंगे। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि मुख्यमंत्री सड़क मार्ग द्वारा शाम 5ः30 बजे निवाई पहुचकर ईआरसीपी आभार सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 6ः30 बजे चाकसू के लिए रवाना होंगें।
जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश
जिले से होकर गुजरने वाली मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन ईआरसीपी आभार यात्रा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के रविवार को निवाई दौरे को लेकर जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने शनिवार को पंचायत समिति निवाई के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्हें यात्रा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने पुलिस विभाग को मुख्यमंत्री के आगमन से प्रस्थान तक संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था, सार्वजनिक निर्माण को सुगम सड़क मार्ग आवागमन, स्वायत्त शासन विभाग को अग्निशमन व्यवस्थाएं, चिकित्सा विभाग को समस्त चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही विद्युत निगम को मुख्यमंत्री आने से जाने तक निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए। बैठक में निवाई-पीपलू विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन दिलीप ईसरानी, एडीएम उम्मेदी लाल मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर बीसलपुर पुनर्वास हरिताभ आदित्य आदि थे।


