Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeReviewsसंत निरंकारी ब्रांच का "स्वच्छ जल, स्वच्छ मन" कार्यक्रम रविवार को

संत निरंकारी ब्रांच का “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” कार्यक्रम रविवार को

बनास नदी के घाट पर साफ सफाई करेंगे


Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा के निर्देश पर केंद्र सरकार के अमृत जलम के तहत देश के 1500 स्थानों पर स्वच्छ जल, स्वच्छ मन कार्यक्रम आयोजित होगा।

देवली ब्रांच के प्रभारी व अधिवक्ता शेरु प्रतिहार ने बताया कि रविवार सुबह बोरड़ा गणेश मंदिर स्थित बनास नदी के घाटों की सफाई की जाएगी। इस दौरान संत निरंकारी सत्संग भवन से सुबह 8 बजे गणेशजी मंदिर तक बाइक व कार रैली निकालकर लोगों को स्वच्छ जल, स्वच्छ मन की प्रेरणा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी गणेश मंदिर स्थित बनास नदी के घाट पर संत निरंकारी मिशन के श्रद्धालुओं व सेवादारों की ओर से साफ सफाई की गई थी। वहीं दोपहर 12 बजे सद्गुरु के ऑनलाइन प्रवचन होंगे। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। प्रतिहार ने बताया कि कोटा जोन के 10 से अधिक स्थानों पर निरंकारी सेवादारों की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d