Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू

देवली में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य शुरू


Deoli News 2 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में पुराने बिजली मीटरों की जगह स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का कार्य शुरू हो चुका है। जीनस पावर इन्फोर्टेट लिमिटेड कंपनी द्वारा यह नए मीटर लगाए जा रहे हैं। कंपनी।सर्वेयर शिवराज सैनी ने बताया कि शहर में प्रथम चरण में सिंगल फेस कनेक्शन के मीटर बदले जा रहे हैं।

इसके बाद द्वितीय चरण में थ्री फेस के मीटर बदले जाएंगे। देवली शहर के कई वार्डों में नए मीटर लग चुके हैं और करीब एक दर्जन कर्मचारियों द्वारा नए मीटर लगाने का कार्य चालू है। यह कार्य निःशुल्क किया जा रहा है और इसका उद्देश्य बिजली की खपत को अधिक कुशलता से मॉनिटर करना और बिजली वितरण प्रणाली में सुधार करना है। देवली विद्युत निगम के सहायक अभियंता डीके जैन ने बताया कि यह केंद्र सरकार का प्रोजेक्ट है सभी मीटर की जगह अब स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं, यह नि:शुल्क रिप्लेस होंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने से कई फायदे हैं।

यह उपभोक्ता को वास्तविक समय में बिजली खपत की जानकारी देता है, जिससे वहीं यह बिजली बिल की स्वचालित गणना करता है और बिजली चोरी को रोकने में भी मदद करता है। स्मार्ट मीटर लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाते हैं और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करते हैं। फॉल्ट या शॉर्ट सर्किट होने पर स्वत: बंद हो जाना, स्मार्ट मीटर में दो रिले लगे होते हैं, जो फॉल्ट या शॉर्ट सर्किट होने पर घर की सप्लाई स्वत: बंद कर देते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d