बैठक हुई, कमेटी गठित
Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि प्रणीत सागर महाराज ससंघ का चातुर्मास इस बार देवली में होगा। यह चातुर्मास श्री अग्रवाल दिगंबर जैन समाज द्वारा आयोजित है। वहीं विवेकानंद कॉलोनी स्थित पार्श्वनाथ धर्मशाला में मुनि संघ का प्रवास और धर्मसभा, प्रवचन होंगे।
णमोकार मंडल के सदस्य ओमप्रकाश जैन (टोरडी) ने बताया कि गत 10 वर्षों के बाद किसी जैन संत का देवली में चातुर्मास होगा। मुनि संघ का विहार इंदौर से देवली के लिए 5 से 10 जून के बीच होगा। मुनि संघ में प्रणीत सागर महाराज और क्षुल्लक विधेय सागर हैं। चातुर्मास की तैयारियों को लेकर बुधवार रात अग्रवाल दिगम्बर जैन समाज की चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर में चातुर्मास कमेटी के लिए मीटिंग हुई। जिसमें चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष बाबूलाल जैन (नासिरदा) को बनाया गया है। इसी के साथ मंत्री नेमीचंद जैन (साँडला वाले) और कोषाध्यक्ष हेमराज जैन (घटियाली) को बनाया गया है।
चातुर्मास व्यवस्था के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है। बैठक बंशीलाल सर्राफ की अध्यक्षता में हुई।


