Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsदेवली में समाज सेवा और दूनी में समर कैंप का आयोजन

देवली में समाज सेवा और दूनी में समर कैंप का आयोजन


Deoli News 22 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में समाज सेवा शिविर और समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सीबीईओ सीमा पाराशर ने समाज सेवा शिविर का निरीक्षण किया और विद्यालय परिसर में लगी गाजर घास को हटाने को कहा। इस शिविर में कक्षा 11 उत्तीर्ण 137 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन और वाचनालय की स्थापना पर कार्य कर रहे हैं।

वहीं दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रहे कौशल विकास एवं अभिरुचि शिविर समर कैंप में बच्चे उत्साह से भाग ले रहे हैं। पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि कैंप में बच्चे अपनी हॉबी के अनुसार विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। समर कैंप में बालिकाएं मेहंदी, सिलाई, ब्यूटी एंड वैलनेस, डांस और संगीत, ड्राइंग और पेंटिंग में हिस्सा ले रही हैं, जबकि छात्र कंप्यूटर, क्रिकेट, वॉलीबॉल, कैरम, शतरंज, आर्ट एंड क्राफ्ट आदि गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं।

शहर के भामाशाहों द्वारा प्रतिदिन बालक-बालिकाओं को अल्पाहार की व्यवस्था भी की जा रही है। समर कैंप 31 मई तक चलेगा और कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राएं इसमें अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d