Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबजरी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण, विकास काम रुके

बजरी नहीं मिलने से परेशान ग्रामीण, विकास काम रुके

ग्रामीणों ने शुरू किया धरना-प्रदर्शन


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर क्षेत्र के समीपस्थ गांगीथला में बजरी खननकर्ताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बजरी खननकर्ताओं ने ग्रामीणों पर बजरी ले जाने पर पाबंदी लगा दी है।

जिसके कारण गांव में सभी विकास कार्य अटके हुए हैं।ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे रमेश खटाणा ने बताया कि बजरी की उपलब्धता नहीं होने के कारण गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण, नाली निर्माण, विद्यालय भवन का निर्माण, सीसी सड़क का निर्माण और गांगीथला गांव के समीप दूर की माताजी का रोड निर्माण जैसे कई कार्य अधूरे पड़े हैं। ग्रामीणों ने बनास नदी में जाकर बजरी खननकर्ताओं के काम को रुकवा दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने 2 दिन के अंदर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी ग्रामीण 28 और 29 अप्रैल को धरना प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके थे। इस दौरान रामप्रसाद गुर्जर, कालुराम गुर्जर, रामधन जांगिड़, सुनील टांक, रामेश्वर, भोजाराम, रतन लाल, रामदेव, मनोज पांचाल, सत्यनारायण खाती सहित ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d