Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpविभिन्न सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली

विभिन्न सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली


Deoli News 21 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति जारी की गई है।

दूनी देहात मंडल के प्रतिनिधि मुरारी लाल शर्मा के अनुसार क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र के चन्दवाड से रामनगर तक मिसिंग लिंक रोड का निर्माण व बालून्दा से उगेन तक सड़क का नवीनीकरण कार्य, नगर महाराज कंवरपुरा से रघुनाथपुरा तक सडक व ग्राम पंचायत चन्दवाड के कल्याणपुरा गाँव में 6 लाख रूपए की सीसी रोड की प्रशासनिक स्वीकृति जारी की गई है। उक्त सड़क निर्माण कार्य के बाद बरसात के दिनों में लोगों को कीचड़ से होने वाली परेशानी से मुक्ति मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d