Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदेवली सर्कल के दो थाना प्रभारी बदले

देवली सर्कल के दो थाना प्रभारी बदले


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने गुरुवार देर शाम जिले के 20 निरीक्षक और उपनिरीक्षक के ट्रांसफर किए हैं। उक्त सूची में देवली सर्कल के दो थाना प्रभारी भी बदले गए हैं।

इनमें पुलिस निरीक्षक दौलतराम को देवली का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि इससे पहले निवृत्तमान थाना प्रभारी राजकुमार नायक का भीलवाड़ा जिले में स्थानांतरण हो गया था। इसी प्रकार देवली थाने में महिला उप निरीक्षक भारती को नियुक्त किया गया है। देवली थाने में पिछले काफी समय से उपनिरीक्षक नहीं थे। वही सर्कल के घाड़ थाने पर निरीक्षक हरिराम वर्मा को लगाया गया है। हरिराम पुलिस थाना निवाई से ट्रांसफर होकर आएंगे। वहीं घाड़ के निवृतमान थाना प्रभारी राजकुमार को लाम्बाहरिसिंह थाने का प्रभारी बनाया गया है। जबकि पुलिस सर्कल देवली के नासिरदा एवं दूनी थाना प्रभारी को यथावत रखा गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d