Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार को बर्फीली सर्दी का सितम जारी रहा। कड़ाके की गलन एवं शीत लहर ने लोगों को धूजने पर मजबूर कर दिया। लोगों के शरीर से कंपकपी छूट गई।
हालत यह रही थी ऊनी एवं गर्म कपड़े पहनने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल पाई। लोगों का कहना है कि सर्दी इस कदर पड़ रही है कि अब तो बर्फ गिरना ही बाकी रहा। जबकि बर्फीली हवाओं का एहसास लोगों को करना पड़ रहा है। दोपहर 12 भी शहर का तापमान महज 13 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं शुक्रवार का न्यूनतम तापमान अलसवेरे 7 डिग्री रहा। मौसम विभाग की पूर्व सूचना के मुताबिक शाम 4 बजे तक अधिकतम तापमान 17 डिग्री रहने के असार है। लिहाजा सर्दी में कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके अलावा दिनभर बादल छाए रहेंगे। बर्फीली सर्दी के चलते घर-घर व दुकानों के बाहर अलाव से लोग राहत पाने के यत्न करते रहे। बाजारों में व्यापारी दुकानों के भीतर डूबे रहे।
खासकर कड़ाके की सर्दी के चलते छोटे बच्चों को सुबह स्कूल के वक्त तकलीफ उठानी पड़ी। हालांकि जिला कलक्टर की ओर से पूर्व में कई बार शीत लहर को देखते हुए अवकाश घोषित किया गया। लेकिन एक बार फिर से सर्दी ने सबके होश उड़ा दिया। लोग गर्म कपड़ों से लिपटे रहे। सर्दी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। कड़ाके की ठंड से उंगलियां जाम हो गई है।



