Deoli News 10 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीसांवरिया सेठ विकास समिति देवली की हर महीने जाने वाली सांवरिया सेठ बस यात्रा इस बार विजया एकादशी को देवली से रवाना होगी।

यात्रा से जुड़े ओम माहेश्वरी के अनुसार यह एकादशी आगामी 13 फरवरी को है। इस दौरान सुबह 11 बजे शहर के जगदीश धाम के पास से बस यात्रा रवाना होगी। इसमें शामिल होने वाले यात्रियों को सुबह 10:30 बजे जगदीश धाम के पास पहुंचना। श्रद्धालु 9414211387 नं पर संपर्क कर सकते है।



