Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय थाना पुलिस में कार्यरत तीन हैडकांस्टेबलों को विभागीय पदोन्नति परीक्षा में सफलता के बाद सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है।
थाना पुलिस की सूचना के अनुसार पदोन्नति पाने वाले पुलिसकर्मियों में हैड कांस्टेबल अब्दुल वहाब, सुरेश कुमार यादव व रमेश चंद शामिल हैं। इन तीनों हैड कांस्टेबलों ने आयोजित विभागीय पदोन्नति परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम जारी होते ही, तीनों को उत्तीर्ण घोषित किया गया और उन्हें एएसआई के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। पदोन्नति के बाद अब ये तीनों पुलिसकर्मी जल्द ही प्रशिक्षण के लिए रवाना होंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद उनकी वर्दी पर एक सितारा लगेगा और नई पोस्टिंग मिलेगी।



