-
बाबा श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
-
भजन गायको को सम्मानित किया
Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री श्याम मंदिर सिरोही धाम देवली में शनिवार रात खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आयोजन में देर रात तक भजनों की सरिता बहती रही।
कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। पूरे मंदिर परिसर में “श्याम नाम” की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम के दीप प्रज्वलन एवं छप्पन भोग अर्पण के साथ किया गया। इसके बाद भजन कलाकार नरेश डिग्गा (वृंदावन), राहुल अग्रवाल, नितिन मंगल एवं अंबिका म्यूजिकल ग्रुप ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर भक्त देर रात तक झूमते और “श्याम श्याम” का जयघोष करते रहे।
भजन संध्या में महिलाएँ, पुरुष, बच्चे सभी ने एक साथ मिलकर बाबा श्याम की आराधना की। पूरा सिरोही धाम रोशनी से जगमगा रहा था और सजावट ने कार्यक्रम की भव्यता को और भी अद्भुत बना दिया। ड्राई फ्रूट से भगवान का श्रृंगार किया गया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और समापन पर बाबा श्याम के आरती के साथ इस पावन संध्या का समापन हुआ। भजन गायको का सम्मान किया गया। इस दौरान श्याम बाबा के भक्त व पंडित दीनदयाल एग्रीकल्चर कॉलेज के फाउंडर दिनेश सिंहल समेत मौजूद थे।
भजन संध्या में खाटू नगरी में धूम मचाएंगे, जब श्याम हमारे संग आएंगे, लखदातार मेरी सुन ले पुकार, तेरे दर पे आया बेकरार, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, लोग कहें इसे प्यार का इल्जाम, श्याम तेरे खाटू दरबार में” सहित भजनों की प्रस्तुतियां दी गई।



