Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsदो लाख रुपए नकद व सोने का ताबीज लूटा, पीड़ित के पुत्र...

दो लाख रुपए नकद व सोने का ताबीज लूटा, पीड़ित के पुत्र ने दी रिपोर्ट


Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के घोसी मोहल्ला निवासी लालसिंह उर्फ लाला भाई घोसी का बुधवार को गला रेतने के मामले में पीड़ित के पुत्र ने बुधवार को हनुमान नगर थाने में घटना की रिपोर्ट दी है। इसमें प्राण घातक हमला करने के साथ लूट का आरोप भी लगाया है।

यह रिपोर्ट पीड़ित लालसिंह के पुत्र राकेश घोसी ने दी। इसमें बताया कि उसके पिता लालसिंह प्रतिदिन की तरह सुबह 10:30 से 11 के बीच इमानुएल स्कूल वाले रोड से अपने होटल जा रहे थे। इस दौरान वह स्कूटी पर थे। जहां मार्ग में घात लगाए बैठे चार पांच अज्ञात बदमाशों ने उनके पिता पर जान से मारने की नीयत से प्राण घातक हमला किया तथा पीड़ित लालसिंह का चाकू से गला रेत दिया। रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उन बदमाशों ने सोने के ताबीज व 2 लाख रुपए की नकदी भी लूट ली। रिपोर्टकर्ता ने बताया कि लालसिंह यह राशि किसी काम के लिए होटल पर ले जा रहे थे। जिसे लूट ली गई। वहीं घटना के बाद पीड़ित लालसिंह ने अपने परिचित शिवराज गुर्जर को फोन किया।

बता दे की लालसिंह जो होटल संचालित करते हैं, वह शिवराज गुर्जर की है। उन्होंने शिवराज गुर्जर से होटल किराए पर ले रखी है। पीड़ित के पुत्र राकेश ने यह रिपोर्ट हनुमान नगर थाने में पुलिस उप अधीक्षक जहाजपुर व थाना प्रभारी को दी है।

धरना देकर जाम लगाने वाले लोगों को समझाईश करते पुलिस अधिकारी

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d