Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeUncategorizedघटनास्थल पर मिला सब्जी काटने का चाकू, शराब व सिगरेट पी, दिया...

घटनास्थल पर मिला सब्जी काटने का चाकू, शराब व सिगरेट पी, दिया घटना को अंजाम

(दैनिक ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन)

@आशीष बागड़ी

Deoli News 1 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के घोसी मोहल्ला निवासी लालसिंह ग्वाला का गला रेतकर घायल करने के मामले में देवली व हनुमान नगर थाना पुलिस ने बुधवार दोपहर घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

इस दौरान “दैनिक ब्यूरो” ने भी घटना स्थल पर जाकर वारदात के साक्ष्य कैमरे में कैद किए। इस दौरान घटनास्थल पर सब्जी काटने का एक बड़े आकार का चाकू मिला। बता दे कि यह चाकू एकदम नया था। जिसे संभवत इसी काम के लिए लाया गया था। वही मौके पर सिगरेट तथा स्मेक आदि का नशा करने की मिट्टी की पाइप थी। इसके अलावा वह घटनास्थल पर मैजिक मोमेंट कंपनी की शराब की बोतल भी दिखाई दी। वहीं चार से पांच डिस्पोजल गिलास एक ओर रखे हुए थे। इससे इस बात की स्पष्ट पुष्टि हो रही की उक्त अपराध में करीब आधा दर्जन लोग शामिल है। इसके अलावा पानी की खाली बोतल भी पड़ी थी।

देवली थाना प्रभारी राजकुमार नायक, हेडकांस्टेबल संदीप यादव समेत मौके पर पहुंचे तथा वारदात के सबूत जुटाए पुलिस ने मौके पर बारीकी से घटना की परत दर परत देखी। दरअसल यह घटनास्थल इमानुएल स्कूल से बायपास को जोड़ने वाले मार्ग से सटे एक कच्चे मार्ग का है। इस मार्ग पर जांगिड़ खाती समाज की धर्मशाला है।

जिसके सामने से यह कच्चा मार्ग गुजर रहा है, जो सीधे बायपास पर जाता है। जहां बंबूल व कांटो के बीच बैठे इन बदमाशों ने लालसिंह को अपना निशाना बनाया तथा धारदार चाकू से उसका गला रेत दिया। वहीं लूट की वारदात की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d