Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदौलता मोड़ पर भारी पुलिस बल तैनात, बालाजी परिसर में चल रही...

दौलता मोड़ पर भारी पुलिस बल तैनात, बालाजी परिसर में चल रही मीटिंग

चक्का जाम की दी थी चेतावनी, बैठक में होगा निर्णय


Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पिछले दिनों विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव में उपचुनाव के दौरान हुए विवाद के बाद गिरफ्तार लोगों की रिहाई की मांग को लेकर अंबेडकर विचार मंच ने गुरुवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया था।

वही इसे लेकर पुलिस और प्रशासन ने शुक्रवार को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अंबेडकर विचार मंच ने चक्का जाम की चेतावनी दी थी। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। देवली डीएसपी कार्यालय में अग्निशमन दल, वज्र वाहन, पुलिस सर्कल देवली के सभी थानों के प्रभारी एवं पुलिस जाप्ता एसटीएफ टीम, आरएसी के जवान मौजूद है। फिलहाल दौलता मोड़ स्थित बालाजी मंदिर परिसर में मंच कार्यकर्ताओं की बैठक चल रही है। वहीं पुलिस जाप्ता राजमार्ग पर मौजूद है। चक्का जाम रोकने के लिए पुलिसकर्मियों ने मंच कार्यकर्ताओं से समझाईश की है। फिलहाल बैठक जारी है। उधर, डीएसपी कार्यालय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार, एएसपी कालूराम, उपाधीक्षक रामसिंह समेत सर्कल के थाना प्रभारी मौजूद है, जो समूची स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d