शव पोस्टमार्टम कराया
Deoli News 15 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने अजमेर मार्ग पर नेगड़िया पुलिया से पहले बनास नदी के जल भराव के करीब दुर्घटनाग्रस्त होकर मौत का शिकार हुए युवक की पहचान हो गई है। हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने बताया कि मृतक की पहचान 35 वर्षीय नोरतमल पुत्र महावीर साहू निवासी प्रानहेड़ा जिला केकड़ी के रूप में हुई है।
जो गुरुवार रात नेगडिया मार्ग पर पानी के किनारे पड़ा हुआ था। जिसका दाया पैर कटकर अलग हो गया। वही उसकी बाइक समीप पड़ी हुई थी। मृतक की जेब में मिली पर्ची के आधार पर उसके परिजनों का पता लग सका। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मिनी ट्रक 407 के चालक पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वही शुक्रवार सुबह एएसआई दिलीप सिंह ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। उन्होंने बताया कि यह देवली एलआईसी ऑफिस में आया था और वापस गांव लौट रहा था। इस बीच यह हादसा हुआ।



