Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबनास नदी के जल भराव में मृत मिला युवक

बनास नदी के जल भराव में मृत मिला युवक

बाइक पर था सवार, किसी वाहन की टक्कर का है अंदेशा


Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पुराने अजमेर मार्ग नेगड़िया पुलिया से पहले देवली की ओर गुरुवार रात एक युवक बनास नदी के जल भराव के किनारे अचेत अवस्था में मिला। हालांकि सूचना पर एंबुलेंस 108 पहुंची और युवक को देवली चिकित्सालय लेकर आई।

यहां चिकित्सक ने जांच किए जाने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार उक्त युवक ने क्रीम कलर की शर्ट और नीले कलर की जींस पहन रखी है। युवक की जेब मे करीब साढे 18 हजार रुपए नकद मिले हैं। इसके अलावा युवक का दाहिना पैर कट गया है। अनुमान है कि वाहन की टक्कर के बाद यह पैर कटकर अलग हो गया। मृतक की जेब से एलआईसी की पर्ची मिली है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह युवक इंश्योरेंस कंपनी से अथवा स्वयं सहायता समूह से जुड़ा हुआ हो सकता है। पुलिस के अनुसार यह टक्कर किसी मिनी ट्रक से होना सामने आ रहा है। सूचना पर हेडकांस्टेबल बाबूलाल मौके पर पहुंचे और भीड़ को अलग कर शव को देवली चिकित्सालय भिजवाया इस दौरान एंबुलेंस 108 के पायलट मानसिंह मीणा और नर्सिंगकर्मी वसीम खान शव को देवली चिकित्सालय लेकर आए जहां मोर्चरी में शिफ्ट किया। पुलिस मृतक की पहचान में जुटी है। पुलिस का अनुमान है कि यह युवक केकड़ी जिले के प्रानहेड़ा निवासी हो सकता है। फिर भी पुलिस वास्तविक पहचान की कोशिश कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d