Deoli News 14 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव-2024 के दौरान जिले की देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को हुए मतदान के दौरान कुल 3 लाख 2 हजार 743 मतदाताओं में से एक लाख 97 हजार 761 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिनमें एक लाख 5 हजार 171 पुरुष एवं 92 हजार 589 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो कुल डाले गए मतदान का 65.32 फीसदी है।देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रोशनपुरा मतदान केंद्र संख्या 293 में सर्वाधिक 95.79 फीसदी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रमजानगंज मतदान केंद्र संख्या 234 में सबसे कम 3.93 फीसदी मतदान हुआ। सार्वजनिक यात्री विश्राम गृह बीसलपुर देवली मतदान केंद्र संख्या 25 में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। बताया गया कि यहां ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया था।



