Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारत विकास परिषद देवली के वर्ष 2024 से 26 के द्विवार्षिक चुनाव शुक्रवार को हुए।
इससे पहले प्रांतीय निर्देशानुसार सुरेश अग्रवाल ने पदाधिकारी के चुनाव का प्रस्ताव रखा। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने विचार विमर्श कर नई कार्यकारिणी का अनुमोदन किया। इनमें विवेकानंद कॉलोनी निवासी दौलत कुमार जैन को परिषद का नया अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। परिषद से जुड़े नीरज जैन ने बताया कि इसी तरह राजेंद्र कुमार शर्मा, बनवारी लाल गुप्ता को संरक्षक, मोहित मंगल, संजय कुमार जैन, डॉ. राजकुमार गुप्ता उपाध्यक्ष, नीरज जैन सचिव, हुकुमचंद टेलर कोषाध्यक्ष, पारस जैन, सतीश मालपानी को संयुक्त सचिव, यज्ञेश दाधीच प्रकल्प प्रमुख व मनीषा जैन को महिला प्रमुख मनोनीत किया है।



