Deoli News 6 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लोकसभा क्षेत्र भीलवाड़ा के समन्वयक व अजमेर के सह संभाग प्रभारी अतर सिंह भडाना ने देवली के साकेत कॉलोनी निवासी व पूर्व उपप्रधान सत्यनारायण माहेश्वरी को लोकसभा क्षेत्र भीलवाड़ा के हिंडोली विधानसभा क्षेत्र का सह समन्वयक नियुक्त किया है।
साथ ही उन्हें पार्टी हित में कार्य करने के निर्देश दिए हैं। भड़ाना ने यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी के निर्देश अनुसार की है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उन्हें बधाई दी। उल्लेखनीय है कि माहेश्वरी टोंक जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष भी है।


