Thursday, June 11, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskधरना प्रदर्शन की चेतावनी, घायल को न्याय दिलाने की मांग

धरना प्रदर्शन की चेतावनी, घायल को न्याय दिलाने की मांग


Deoli News 11 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) डॉ. अम्बेडकर विचार मंच सेवा समिति देवली की ओर से गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी को दिए गए ज्ञापन के माध्यम से विद्युत निगम कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ धरना प्रदर्शन की अनुमति मांगी गई है।

ज्ञापन में बताया कि एक सप्ताह पूर्व दुर्गापुरा निवासी धनराज बैरवा विद्युत निगम कर्मचारियों एवं एफआरटी ठेकेदार की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उसकी स्थिति अत्यंत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पूर्व में भी प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था और सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया था, जिसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने और संवेदनशीलता न दिखाए जाने के विरोध में अब संघर्ष का निर्णय लिया गया है। अम्बेडकर विचार मंच के नेतृत्व में पीड़ित परिवार के आग्रह पर आगामी 15 जून सुबह 8 बजे से निगम कार्यालय देवली के गेट पर धरना दिया जाएगा।

समिति ने उपखण्ड अधिकारी से इस धरना प्रदर्शन की अनुमति देने का आग्रह किया है। इस दौरान मंच अध्यक्ष पांचूलाल मीणा, सुरेंद्र बैरवा, त्रिलोकचंद, महेंद्र बैरवा, विनोद मीणा समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d