Monday, May 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsधोखाधड़ी कर मकान हड़पने का प्रयास : महिला के विरुद्ध मामला दर्ज

धोखाधड़ी कर मकान हड़पने का प्रयास : महिला के विरुद्ध मामला दर्ज


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र में एक मकान को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट देवली के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शनिवार को आरोपी महिला के विरुद्ध धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिवादी विपुल बैरागी पुत्र विकास बैरागी हाल निवासी काली नगर, जिला जयसिंहनगर उत्तराखंड ने न्यायालय में इस्तगासा पेश कर बताया कि देवली की बंगाली कॉलोनी में स्थित क्वार्टर संख्या 50 उनके दादा महादेव बैरागी को वर्ष 1976 में केंद्र सरकार की पुनर्वास योजना के तहत आवंटित किया गया था। परिवादी के दादा परिवार सहित उत्तराखंड रहने चले गए थे, जिनकी बाद में मृत्यु हो गई। जिसका फायदा उठाकर आरोपी महिला देवरानी विश्वास पत्नी सुनील विश्वास ने कथित रूप से एक फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया।

परिवादी का आरोप है कि आरोपी महिला ने मकान हड़पने की नियत से 29 नवंबर 1987 का एक दस्तावेज बनाया, जिस पर उनके दादा के फर्जी हस्ताक्षर किए गए, जबकि उनके दादा अनपढ़ थे और केवल अंगूठा लगाते थे। मामला तब उजागर हुआ जब गत 12 जनवरी को परिवादी अपने पैतृक मकान की सुध लेने देवली आया, जहाँ आरोपी महिला ने न केवल उसके साथ गाली-गलौज की बल्कि फर्जी कागजात दिखाकर मकान पर अपना हक जताया।

न्यायालय के आदेश पर देवली थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d