Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk18-19 फरवरी को गूंजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई

18-19 फरवरी को गूंजेगी सामूहिक विवाह की शहनाई


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में सेन समाज द्वारा फिजूलखर्ची और दहेज प्रथा को खत्म के लिए आगामी 18 व 19 फरवरी को पांचवां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

आयोजन समिति अध्यक्ष महावीर धारवाल, सत्यनारायण राजोरा, देवीलाल सेन के अनुसार फुलेरा दूज पर दूणजा माता मंदिर धर्मशाला में होने वाले इस आयोजन हेतु अब तक 11 जोड़ों का पंजीकरण हो चुका है, जबकि समिति ने 21 जोड़ों का लक्ष्य रखा है। आयोजन समिति ने तैयारियों के लिए समितियों का गठन किया है, जिसमें भामाशाहों द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा की गई है। सम्मेलन के लिए वर की आयु 21 वर्ष और वधू की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है, जिसके लिए जन्म प्रमाण पत्र देना होगा।

समाज ने दिखावे वाली महंगी शादियों पर रोक लगाते हुए सादगीपूर्ण विवाह और सादे परिधानों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में नशे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और उल्लंघन करने पर 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। आयोजन के बाद शेष बची राशि का सदुपयोग चांदली माता मंदिर परिसर में निर्माणाधीन समाज की धर्मशाला में किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d