Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली में सजी 'अयोध्या नगरी': आसमान में लहराएगा एयर बैलून

देवली में सजी ‘अयोध्या नगरी’: आसमान में लहराएगा एयर बैलून

  • 8 हजार की क्षमता वाला वाटरप्रूफ पंडाल तैयार

  • 6 फरवरी से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सव


Deoli News 1 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में श्रीमज्जिनेंद्र चौबीसी एवं पंच बाल्याती जिन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव तथा विश्व शांति महायज्ञ को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में जा रही हैं। महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जैन (मोतीपुरा) ने जानकारी दी कि 6 से 11 फरवरी तक आयोजित होने वाले इस भव्य धार्मिक उत्सव के लिए सांवरिया सेठ नगर के पास विशेष ‘अयोध्या नगरी’ बसाई गई है।

Oplus_16908288

इस महोत्सव की व्यापकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि छतरी चौराहे से लेकर जहाजपुर चुंगी नाका, गौरव पथ, ज्योति कॉलोनी और गौतम धर्मशाला मार्ग तक पूरे इलाके को आकर्षक लाइटिंग से चकाचौंध कर दिया गया है। जैन समाज के स्थानीय निवासी भी अपने घरों पर लाइटिंग कर इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और मौसम को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर करीब 6 से 8 हजार लोगों की क्षमता वाला एक विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है, ताकि लोग बिना किसी व्यवधान के आयोजनों का आनंद ले सकें।

इसके साथ ही एक भव्य भोजन डोम भी बनाया गया है, जहाँ एक साथ ढाई हजार लोगों के भोजन करने की समुचित व्यवस्था रहेगी। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने और खान-पान के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महोत्सव का एक प्रमुख आकर्षण कार्यक्रम स्थल पर उड़ाया जाने वाला विशाल ‘एयर बैलून’ होगा, जो काफी ऊंचाई से लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। विशेष बात यह है कि इस धार्मिक महाकुंभ के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी आमंत्रित किया गया है।

जिन्होंने कार्यक्रम में शिरकत करने के सकारात्मक संकेत दिए हैं। पूरे शहर में आयोजन समिति दिन-रात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d